हुडको में गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक धराया, 2 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त


दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिलाई नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी में काले बैग में गांजा रखकर बिक्री करने की तैयारी में घूम रहा था।
पुलिस को 9 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्री राम चौक, हुडको भिलाई क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध अवस्था में मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना भिलाई नगर एवं ACCU की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और संदिग्ध को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, बिक्री की नकद राशि 10,800 रुपए तथा परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी और मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1,70,800 रुपए बताई गई है।
मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 78/2026 दर्ज कर धारा 20(B) एवं 27(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
सौरभ दीक्षित (21 वर्ष), निवासी कोहका, जिला दुर्ग
घटनास्थल:
श्री राम चौक, हुडको, भिलाई नगर, जिला दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *