
जामुल पुलिस की सक्रियता से मादक पदार्थ, तौल यंत्र, मोबाइल व कार सहित कुल 8 लाख रुपये का माल जप्त
दुर्ग । दिनांक 18.05.2025 को थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल, लॉज और ढाबों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान ग्राम कुरूद स्थित होटल रुद्राक्ष के कमरा क्रमांक 106 की जांच के दौरान कमरे में ठहरे दो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए और गोलमोल जवाब देने लगे। दोनों बार-बार अपनी जेब को भी छू रहे थे।
संदेह के आधार पर पूछताछ में उन्होंने अपने नाम वैभव सोनी और शुभम सिंह बताए, जो हाउसिंग बोर्ड, भिलाई के निवासी हैं। आरोपियों की तलाशी लेने पर वैभव सोनी की जेब से 65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), जिसकी कीमत लगभग 3,90,000 रुपये, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, दो मोबाइल फोन और ग्रे रंग की टोयोटा कार बरामद की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हेरोइन (चिट्टा) बिक्री के उद्देश्य से लाना स्वीकार किया। आरोपियों को 19.05.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में जामुल थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सहायक उप निरीक्षक महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग, चन्द्रभान यादव, अतुल सिंह, महात्मा साहू एवं फराज खान का विशेष योगदान रहा।
अपराध क्रमांक: 343/2025
धारा: 8, 21(सी) एनडीपीएस एक्ट
जब्ती:
- 65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)
- इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र
- 02 मोबाइल फोन
- टोयोटा कार (ग्रे रंग)
- कुल कीमत: लगभग 8,00,000 रुपये
आरोपी विवरण:
- वैभव सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी HIG-2853, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई
- शुभम सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी MIG-1/989, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई