
दुर्ग । 18 मई 2025 को जिलाधीश सभागार दुर्ग में विधिवत पोस्टमार्टम एवं MLC रिपोर्ट लेखन विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आपराधिक प्रकरणों में MLC करने वाले एवं उपचार करने वाले डॉक्टरों की अभियोजन साक्ष्य के रूप में भूमिका, मेडिकोलीगल एवं पोस्टमार्टम से संबंधित प्रकरणों में पुलिस जांच के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याएं तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों द्वारा उपस्थित डॉक्टरों एवं पुलिस अधिकारियों को MLC, पीड़ित के उपचार से संबंधित मेडिकल रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा विवेचना के दौरान साक्ष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। साथ ही व्यवहारिक समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान प्रस्तुत किए गए।
कार्यशाला में अभियोजन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी, पोस्टमार्टमकर्ता डॉक्टर एवं विभिन्न थानों से आए विवेचक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
