
दुर्ग । दिनांक 18.04.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कृषि उपज मंडी सिकोला भाठा दुर्ग में दो व्यक्ति चिट्टा (हेरोइन) बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर गुरुदेव सिंह बीर्क और राजविंदर सिंह उर्फ लड्डू को हेरोइन बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 21(ख), 27(क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
जांच को आगे बढ़ाते हुए, पुलिस ने इन आरोपियों को चिट्टा (हेरोइन) उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर गुरुदेव देबा, उम्र 37 साल, निवासी ग्राम अरैय्या वाला, जिला फिरोजपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- गुरुदेव देबा, पिता सरवन सम्मा, उम्र 37 साल, ग्राम अरैय्या वाला, जिला फिरोजपुर (पंजाब)
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी:
थाना एसीसीयू से गुप्तेश्वर यादव, प्रदीप सिंह
थाना मोहन नगर से राजेन्द्र तिवारी, जगजीत सिंह, केशव साहू
दुर्ग पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है, जिससे नशे के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिली है।