दो मोटर सायकल चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद


दुर्ग, । दुर्ग पुलिस ने दो अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

दिनांक 10 अप्रैल 2025 को केलाबाड़ी निवासी रामकुमार सोनकर ने थाना दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जिला न्यायालय के सामने से उसकी मेहरून रंग की एक्टिवा (क्रमांक CG 07/AS-8120) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। इस पर अपराध क्रमांक 158/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

इसके बाद 29 अप्रैल 2025 को तपन यादव, निवासी राजीव नगर दुर्ग, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 अप्रैल को उसकी लाल-काली रंग की सीडी डीलक्स मोटर सायकल (क्रमांक CG 07/LL-8574) चोरी हो गई है। इस पर अपराध क्रमांक 185/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान सूचना मिली कि जेल तिराहा निवासी राजीव साहू, जो पूर्व में भी वाहन चोरी के मामलों में शामिल रहा है, इन मामलों में संलिप्त हो सकता है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने वाहन चुराकर नसीब कुरैशी को बेचा था। इसके आधार पर नसीब कुरैशी से दोनों वाहन बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राजीव साहू (35 वर्ष), वार्ड क्रमांक 46, जेल चौक के पास, पद्मनाभपुर
  2. नसीब कुरैशी (39 वर्ष), ग्राम सर्राकांपा, गण्डई

उक्त कार्रवाई में प्र.आर. योगेश चंद्राकर, छत्रपाल नेताम, चेतन साहू, आरक्षक केशव कुमार, शरद सिंह एवं विकास तिवारी का योगदान उल्लेखनीय रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *