
दुर्ग ।।नशा मुक्ति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 29 अप्रैल 2025 को दुर्ग के नवकार परिसर, पुलगांव नाला के पास स्थित शिवमंदिर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेचने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजकुमार यादव (65 वर्ष, निवासी नवकार परिसर, दुर्ग) और लोमन सिंह नावेलकर (69 वर्ष, निवासी शंकरपुर वार्ड, चिखली, जिला राजनांदगांव) बताया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38 छोटे-छोटे प्लास्टिक पाउच में रखा कुल 420 ग्राम गांजा (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,000 रुपये है) तथा गांजा बिक्री से प्राप्त 46,480 रुपये नगद, कुल 48,480 रुपये जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 187/2025, धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक किरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक योगेश चन्द्राकर, आरक्षक सुरेश जायसवाल, संजीव सोनी, गुप्तेश्वर यादव, प्रदीप सिंह, तिलेश्वर राठौर, खुर्रम बख्स, नरेन्द्र कुमार, कोमल कुमार, बाल मुकुन्द, जी. रवि, फारूख खान और सनत भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के विरुद्ध सख्त संदेश गया है।