
भिलाई । भिलाई के नए एसएसपी विजय अग्रवाल ने पदभार संभालने के अगले ही दिन अनुशासन और कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा संदेश दिया है। सुपेला क्षेत्र में एक नाश्ता सेंटर में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना में शामिल आरक्षक कुंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
क्या है मामला?
आरक्षक कुंदन सिंह ने सुपेला थाना क्षेत्र में स्थित एक नाश्ता सेंटर में तोड़फोड़ और मारपीट की थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में नाराजगी का माहौल बन गया था। पीड़ित संचालक चंद्रभूषण साव ने सुपेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने पूरी घटना का ब्यौरा दिया था।
एसएसपी की कार्रवाई
एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुशासन की मर्यादा को बनाए रखने के लिए आरक्षक कुंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन और कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा संदेश देती है।