
भिलाई: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उम्दा और पथर्रा रोड के बीच आज सुबह एक अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह हथखोज की ओर जाने वाले लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने शव की स्थिति को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है, जिसमें शव को जलाने की कोशिश की गई है। फॉरेंसिक जांच के दौरान शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है।
फिलहाल, पुरानी भिलाई थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला मरचुरी भेज दिया गया है।