मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले कुनबी समाज के प्रतिनिधि

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर छत्रपति शंभाजी महाराज पर बनी फिल्म “छावा” को राज्य में कर मुक्त करने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय इतिहास को सहज और सरल रूप में जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण पहल है।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मराठी टोपी, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इसके अलावा, प्रतिनिधि मंडल ने शिवाजी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कुनबी समाज की महिलाओं द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कुटीर उद्योग की स्थापना की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *