बिलासपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी का आरोप

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता की कहानी:
हिर्री थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता एक निजी अस्पताल में नर्स है। उसकी सारंगढ़ के मड़वाभाठा निवासी घनश्याम जांगड़े उर्फ विक्रम से जान-पहचान एक साल पहले सामाजिक व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से हुई थी। आरोपी के परिजनों ने उसका बायोडाया सामाजिक ग्रुप में शेयर किया था, जिसके बाद युवती की उससे बातचीत शुरू हुई।

शादी का झांसा:
कुछ ही दिनों में दोनों के बीच दोस्ती हुई और जुलाई 2024 से दोनों की मुलाकातें होने लगीं। इसी बीच आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने लगा और सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पीड़िता से 5 लाख रुपये भी ले लिए।

ठगी का आरोप:
नौकरी नहीं लगी, तो युवती ने रुपये वापस मांगे और शादी का दबाव बनाया, तो युवक बात टालने लगा। कुछ दिनों बाद आरोपी प्रेमी ने युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया, जिसके बाद अब परेशान होकर युवती ने सिविल लाइन थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *