केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे, राजनांदगांव में आयोजित समाधि स्मृति महा महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट में सीएम साय ने उनका स्वागत किया। शाह यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ जाएंगे, जहां वे आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित समाधि स्मृति महा महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान वे मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी दर्शन करेंगे।

शाह के दौरे के पहले चंद्रगिरी ट्रस्ट और प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जानकारी के मुताबिक शाह आचार्य की तस्वीर वाला 100 रुपए का स्मृति सिक्का जारी कर सकते हैं। आचार्य विद्यासागर महाराज ने 18 फरवरी 2024 को डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। उनकी समाधि को आज 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और इस अवसर पर चंद्रगिरी ट्रस्ट की ओर से 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *