
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शासकीय कामकाज में कसावट और तेजी लाने के लिए आज विभागों के कामकाज और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
सीएम साय आज मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11:00 बजे कार से मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
कार्यक्रम विवरण:
- सुबह 11:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
- 11:30 बजे से 1:00 बजे तक: ग्रामोद्योग और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की विभागीय बैठक।
- 1:00 बजे से 2:00 बजे तक: कार्यालयीन कार्यों के लिए समय आरक्षित।
- 3:00 बजे से 4:30 बजे तक: सहकारिता विभाग की विभागीय बैठक।
- 4:30 बजे से 5:00 बजे तक: शेष समय भी आरक्षित रहेगा।
- 5:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और 5:20 बजे सिविल लाइंस, रायपुर में पहुंचकर कार्यक्रम समाप्त होगा।