भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत बिगड़ी, रायपुर के DKS अस्पताल में भर्ती

भिलाई । भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को रायपुर के DKS अस्पताल में पिछले 5 दिनों से भर्ती कराया गया है। वे बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विधायक यादव को हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी के इलाज के लिए सेंट्रल जेल से दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद आज उनके ऑपरेशन की तैयारी चल रही है।

ऑपरेशन से पहले, विधायक यादव को मेडिकल फिटनेस के लिए दो दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था। वहां सारे जांच किए जा रहे हैं। मेडिसिन विभाग से आज मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर्स उनका ऑपरेशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *