छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए 35 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों और चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आदेशानुसार राज्य के विभिन्न संभागों में चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है,

जिनमें शामिल हैं:-

  • रायपुर संभाग*: 06 चिकित्सा अधिकारी-
  • बिलासपुर संभाग*: 12 चिकित्सा अधिकारी-
  • सरगुजा संभाग*: 05 चिकित्सा अधिकारी-
  • बस्तर संभाग*: 06 चिकित्सा अधिकारी-
  • दुर्ग संभाग*: 06 चिकित्सा अधिकारी।

इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में निम्नलिखित डॉक्टरों की पदस्थापना की गई है:-

– *डॉ. अमिताभ लालजी साहू*: जिला अस्पताल बेमेतरा

– *डॉ. क्षमा चोपड़ा*: जिला अस्पताल कबीरधाम

– *डॉ. निकिता खेस*: जिला अस्पताल जांजगीर

– *डॉ. अनु आनी जॉन*: जिला अस्पताल मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

– *डॉ. शोएब खान*: जिला अस्पताल पंडरी रायपुर

– *डॉ. नील माधव गवेल*: जिला अस्पताल रायगढ़

– *डॉ. महिमा निधि जॉर्ज*: शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जिला रायगढ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *