कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची जल्द होगी जारी, दीपक बैज ने दी जानकारी

रायपुर । रायपुर में दिल्ली से लौटे दीपक बैज ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्षों के लिए सहमति बन गई है और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भी इसको हरी झंडी दे दी है। दीपक बैज ने बताया कि पार्टी के प्रति समर्पित रहने वालों को मौका दे रहे हैं और जिला अध्यक्षों की सूची जनवरी में आएगी।

दीपक बैज ने ED की कार्रवाई पर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव नजदीक आता है तब-तब ईडी की टीम कार्रवाई करती है। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में हार का डर है, इसलिए ईडी के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को डराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *