भिलाई में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

भिलाई । भिलाई में एक दुखद घटना में एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना सुपेला अण्डरपास के बगल में पोल नंबर 859/18 के पास हुई। दोनों के शवों को जीआरपी थाने की पुलिस ने बरामद किया और पंचनामा के बाद दोनों के शव को ममर्चुरी में रखवाया गया।

मृतक युवती की पहचान राजीव नगर जोन-2 बीएमवाय चरोदा निवासी श्रेया फर्नांडीज पिता विल्सन फर्नांडीज (26 साल) के रूप में हुई है। वहीं मृतक युवक की पहचान राहुल कुमार सिंह पिता वीर सिंह (30 साल) निवासी ब्लाक 10, रुम नं 18 सड़क 11 हास्पिटल सेक्टर भिलाई के रूप में हुई है।

युवती के परिजनों के अनुसार, श्रेया फर्नांडीज 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे चरोदा से स्कूटी निकली थी। वह सुपेला में किसी मोबाइल शॉप में काम करती थी। परिजनों ने बताया कि घर पर क्रिसमस सेलीब्रेशन रखा गया था और देर शाम उसे फोन किया तो आने की बात की। इसके बाद दोबारा फोन करने पर उसका स्विच ऑफ आने लगा। इसके बाद सुबह श्रेया की मौत की खबर मिली। परिजनों ने यह भी बताया कि श्रेया की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। परिजनों ने श्रेया की पसंद के लड़के से ही शादी तय की थी।

बताया जा रहा है कि श्रेया पहले चरोदा के ही रुद्रा मोबाइल में काम करती थी। पिछले दो-तीन महीने से सुपेला में किसी मोबाइल शॉप में काम करना शुरू किया। दोनों के बीच कब से प्रेम संबंध था और एक साथ मौत को गले लगाने की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। सुपेला पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *