
रायपुर । रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां प्रेमी प्रेमिका के बीच विवाद के बाद ब्रेकअप हो गया। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका को जान से मारने की धमकी दी और उसकी तस्वीर वायरल करने की धमकी भी दी। प्रेमिका ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना विधानसभा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां प्रेमी प्रेमिका के बीच पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 3 महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने प्रेमिका पर झूठा आरोप लगाकर अश्लील गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही युवती की तस्वीर भी वायरल करने की धमकी दी।
ये सब से परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।