
जशपुर । जशपुर में समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले चार पटवारियों के खिलाफ एसडीएम रितुराज बिसेन ने सख्त कार्रवाई की है। इन पटवारियों में दाता राम पैंकरा, आशीष खेस्स, सोनम टोप्पो और अजय पैंकरा शामिल हैं। उनकी अनुपस्थिति के कारण राजस्व से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा नहीं हो पाई। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
इन पटवारियों की अनुपस्थिति के कारण कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हो पाई। बगीचा एसडीएम रितुराज बिसेन ने बैठक में अनुपस्थित चार पटवारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। बीते दिनों 19 दिसंबर को तहसील बगीचा के सभी पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक हेतु तहसील कार्यालय बगीचा में बैठक का आयोजन किया गया था।
जिसमें दाता राम पैंकरा प.ह.न. 21 बिमड़ा, 28 कुरडेग, आशीष खेस्स प.ह.न. 24 कुटमा, महिला पटवारी सोनम टोप्पो प.ह.न. 29 जुजगु/40 टटकेला, अजय पैंकरा प.ह.न. 39 कलिया, 40 बच्छरांव बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। जिसके कारण उपरोक्त हल्का, ग्राम के कलेक्टर टीएल, सीएम टीएल, कलेक्टर जनदर्शन, पीड़ित क्षतिपूर्ति, जमानत सत्यापन, ई-कोर्ट पटवारी प्रतिवेदन, स्वामित्व योजना प्रगति, सीमांकन आदि के संबंध में समीक्षा नहीं हो सकी।
दाता राम पैंकरा बिमड़ा, कुरडेग आशीष खेस्स प.ह.न. 24 कुटमा, सोनम टोप्पो प.ह.न. 29 जुजगु, 40 टटकेला, अजय पैंकरा प.ह.न. 39 कलिया, 40 बच्छरांव का 01 दिन (एक दिन) का वेतन काटने हेतु आदेशित एसडीएम ने किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।