सुशासन सप्ताह में सी.आर.पी. घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनायेंगी

भिलाईनगर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ को लेकर 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। अटल जी के नीतियों एवं विचारो को लेकर परिचर्चा का आयोजन सी.आर.पी., सी.ओ. एवं मिशन मैनेजर के बीच में किया गया। सी.ओ. सुलोचना धनकर निवासी ग्राम घुमका-पटेवा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी जी की ही देन है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्राम को जोड़ा गया। पहले हम लोगो का गांव बहुत पिछड़ा था, जैसे ही हमारे गांव को शहर के सड़क से जोड़ दिया गया। धीर-धीरे करके सब सुविधा मिलती गई, हम लोग अगर गांव से आकर शहर में पड़ लिखकर नौकरी कर रहे है तो यह सुगम सड़क व्यवस्था होने से ही संभव हुआ। सड़क बन गई, गांव तक बस, एम्बुलेंस, फायरब्रिगेट की गाड़ी आदि पहुंचने लगी, हम लोग पढ़ने शहर तक जाने लगे। कालेज तक की पड़हाई हमने गांव से रहकर ही कर ली। सड़क नहीं होती तो यह संभव नहीं था।
परिचर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि 70 प्लस के वरिष्ठ नागरिको के लिए 5 लाख रूपये तक के निःशुल्क ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में 70 सी.आर.पी. (सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति) एवं 23 सी.ओ. (सामुदायिक संगठिका) कार्यरत है। जो नगर निगम के 70 वार्डो के पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओ से संपर्क करेगी। 70 प्लस के वरिष्ठो का चुनाव करके उनका आयुष्मान कार्ड बनवायेगी। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता रहती है। वह आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। आयुष्मान कार्ड बनाते समय एक ओटीपी मोबाईल में आएगा उसी के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनेगा।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर नीरज पाल ने सभी नागरिको, जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किए है कि अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करे। इसके माध्यम से 5 लाख रूपये तक का ईलाज प्रतिवर्ष निःशुल्क होगा। इस बात का सजगता पूर्वक ध्यान देना है कि नगर निगम भिलाई के सी.आर.पी. एवं सी.ओ. जिन्हे आप पहचानते है। उन्ही के माध्यम से ही अपना आयुष्मान कार्ड बनवाये एवं ओटीपी को साझा करें। किसी संदेही व्यक्ति पर विश्वास न करें, किसी प्रकार का संदेह होने पर निगम मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
कार्यक्रम के दौरान सी.आर.पी. राजकुंमारी वर्मा, सुधा सिंह राठौर, अनामिका सिंह सार्वा, आरती, स्वर्णा डोगरे, मंजू चैधरी, रीता देवी चैधरी, के मुरली रेडडी, सीमा जोशी, पदमिनी वर्मा, अनिता मोर्या, कविता खापरडे, पुष्पा शर्मा, नंदिनी साहू, बबिता साव, शशि मानिकपुरी, टिकेश्वरी वर्मा, सकीना खातून, अमृता ठाकुर, विमल यादव, सुनिता बंछोर, सावरा खातून, संतोषी बंजारे, केशरी साहू, प्रिती गुप्ता, शरस्वती बेहरा, डी मिना, रीता देवी, अनुसुईया, पी देवी, रत्ना ठाकुर, माया रानी दास, निशा यादव, गायत्री साहू, किरण शर्मा, उर्वशी साहू, बिन्दु सैनी, पुनम पोददार, प्र्रियंका, कुसुम देवी ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *