
दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने जान से मारने की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कैलाश वर्मा ने अपने पड़ोसी मानू राम लोधी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी, जिससे मानू राम लोधी गंभीर रूप से जल गए थे।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन में दुर्ग पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी कैलाश वर्मा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है और जेल वारंट प्राप्त कर केन्द्रीय जेल दुर्ग में दाखिल किया गया है।
इस मामले में प्रार्थिया अंजु लोधी ने थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति मानू राम लोधी पर पड़ोसी कैलाश वर्मा ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। पुलिस ने आरोपी कैलाश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
आरोपी कैलाश वर्मा के पास से पेट्रोल रखा पानी का बाटल, लूज माचिस भी जप्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 109, बी एन एस आर के तहत मामला दर्ज किया गया है।