
रायपुर । रायपुर मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से दुर्ग तक के जिलों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने और दो दिन में तमिलनाडु की ओर बढ़ने से 17-18 दिसंबर की रात दक्षिणी हिस्से में बादल और बारिश की संभावना है।
शनिवार को दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.6 और बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। कल राजधानी में मौसम शुष्क और साफ रहने से अधिकतम 30 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहेगा।