भिलाई नगर पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी मोहम्मद असपाक को किया गिरफ्तार

भिलाई । भिलाई नगर पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी मोहम्मद असपाक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर दिनांक सन 2019 से माह अक्टूबर 2024 तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया और फरार हो गया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रं. 503/2024 धारा 64 (1), 69 बीएनएस पंजीबद्ध किया गया और अपराध कायमी के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी मोहम्मद असपाक उम्र 25 वर्ष को सा चटाई क्वाटर कैंप 02 छावनी भिलाई से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक प्रेम कुमार सिंह, आरक्षक इसरार अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *