
रायपुर । रायपुर रेलवे स्टेशन पर हसदेव एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला है। यह घटना रायपुर रेलवे स्टेशन पर हुई, जहां ट्रेन लगभग 2.30 बजे को आती है और यहां से 6 बजे के बाद रवाना होती है।
जब कर्मचारी ट्रेन की सफाई के लिए अंदर पहुंचा, तो वहां जनरल डिब्बे के अंदर युवक लटका शव देख सन्न रह गया। इसके बाद कर्मचारी ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। खबर सामने आने के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया।
अधिकारी अब रेलवे स्टेशन पहुंचे हैं। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। आरपीएफ और जीआरपी आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी की है या फिर कोई घटना कर उसे यहा स्वरूप दिया गया है, यह जांच का विषय है।
हसदेव एक्सप्रेस दुर्ग से धुलकर रायपुर आई थी और रायपुर से कोरबा जाने वाली थी। इस बीच ट्रेन की सफाई आदि कार्य के लिए जब कर्मचारी अंदर गया तो जनरल डिब्बे के अंदर एक युवक लटका देखते ही वह बाहर की ओर भागा और जानकारी दी। इसकी जानकारी आरपीएफ को मिलने के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया और तमाम अधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे।
मृतक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी द्वारा पुलिस को भी सूचित कर अग्रिम कार्रवाई के साथ मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस मामले में जांच की दिशा तय करेंगे।