जशपुर में दुष्कर्म पीड़िता के पति ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, चौकी प्रभारी पर रकम ऐंठने का आरोप

जशपुर । जशपुर जिले के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता के पति ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है, जिसमें उन्होंने चौकी प्रभारी मानेश्वर राम साहनी पर रकम ऐंठने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के पति ने बताया कि 2 दिसंबर को उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म हुआ था, जिसकी शिकायत करने वह अपनी पत्नी के साथ पंडरापाठ चौकी पहुंचा था। वहां चौकी प्रभारी ने रिपोर्ट लिखने के नाम पर 5000 रुपए नगद देने के साथ एक मुर्गा देने की मांग की।

पीड़िता के पति ने आगे बताया कि चौकी प्रभारी ने उनकी पत्नी को मेडिकल कराने के लिए बगीचा अस्पताल ले गया, और वहां उन्होंने 500 रुपए लिए। इसके बाद चौकी प्रभारी ने उन्हें गांव से 600 रुपए का मुर्गा खरीदकर देने को कहा, जिसे उन्होंने दे दिया।

पीड़िता के पति ने बताया कि चौकी प्रभारी की मांगों को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जमीन को बंधक कर 10,000 रुपए लिया था, जिसमें से 9000 रुपए खर्च हो गए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से चौकी प्रभारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और बंधक जमीन को छुड़ाने का आग्रह किया है।¹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *