
दुर्ग । दुर्ग में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की पत्थर से सर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम लोकेश्वर बंजारे है, जो भिलाई के कुर्सी पार का रहने वाला था।
घटना ट्रांसपोर्ट नगर के पास की है, जहां लोकेश्वर अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि लोकेश्वर और उसके साथी नशा कर रहे थे, लेकिन यह अभी खुलासा नहीं हो पाया है। घटनास्थल पर शराब की बोतल भी मिली है।

पुलिस ने बताया कि लोकेश्वर के साथी युवकों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया।
फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। एडिशनल एसपी सखुनन्दन राठौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
