दुर्ग जिले में चाकूबाजी की घटना: पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

दुर्ग । दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घटना शुक्रवार की शाम को हुई जब पैदल जा रहे युवक का रास्ता रोक बाईक सवार तीन अज्ञात लड़के शराब के लिए उससे रुपये मांगने लगे। युवक द्वारा मना करने पर आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर उसे लहुलुहान छोड़ भाग निकले।

पुलिस ने बताया कि घायल युवक का नाम मनीष सिंह चौहान है, जो प्रयागराज का निवासी है। वह भिलाई में काम करता है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 और 119 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस ने बताया कि मनीष सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि वह रात्रि करीब पौने 8 बजे सरकारी स्कूल की तरफ से वैशाली नगर शराब दुकान शराब लेने जा रहा था। वह पैदल चलते हुए 32 एकड़ पुल के पास पहुंचा तभी 3 अज्ञात लड़के दो पहिया वाहन में पीछे से आकर सामने रास्ता रोक शराब पीने के लिए रुपये की मांग किये। मनीष सिंह ने रुपया देने से मना किया तो उसमें से एक लड़के ने अपने पास रखे चाकू से प्राण घातक प्रहार कर मनीष के सीने में वार किया। लड़के मनीष की पेंट की जेब में रखे 300 रुपये निकाल कर भाग गए। लहुलुहान मनीष ने अपने दोस्त अविनाश, धर्मेश, प्रदीप शर्मा को बताया तो वे मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है और उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *