
दुर्ग । छावनी पुलिस ने एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी विजय मारकण्डेय उर्फ जय पिता लहाराम मारकण्डेय निवासी राजीव नगर जैतखाम के सामने भिलाई और एक नाबालिक बालक भी शामिल हैं।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि मुस्लिम कब्रिस्तान के पीछे करिया तालाब के पास कैम्प 01 भिलाई में 16 नवंबर को हुई हत्या के आरोपी के पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा थाना छावनी के हत्या के प्रकरण के आरोपियों के विरुद्ध स्वयं रुचि लेते हुए कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इस मामले में छावनी पुलिस की तत्परता और सक्रियता के कारण घटना के कुछ ही समय के भीतर आरोपियों को धर दबोचा गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक वरूण देवता, प्र.आर. आनंद तिवारी, आरक्षक त्रिलोकनाथ भाटी, भागवत साहू, धर्मेंद्र सिंह, महताब की सराहनीय भूमिका रही है।