
Durg । युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने विधायक की माता पुष्पा यादव, पत्नी श्रुतिका यादव और भाई धर्मेंद्र यादव से भिलाई में मुलाकात की।
उदय भानु ने विधायक की माता को ढांढस बंधाया और जल्द ही जेल से बाहर आने की बात कही। उन्होंने मीडिया से कहा कि विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है और यही वजह है कि 60 दिन से ज्यादा हो गए पुलिस अपना चालान प्रस्तुत नहीं कर सकी है।

इस मौके पर विधायक देवेंद्र की माता ने उदय भानु को संविधान की एक प्रति भेंट की। मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े और युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद थे।