
रायपुर: आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 16 आदिवासी बच्चों का जन्मजात हृदय रोग का सफल इलाज सत्य सांई हॉस्पिटल में हुआ है। ये बच्चे जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थे, लेकिन अब वे स्वस्थ हैं और अपने परिवारों के साथ जीवन का आनंद ले रहे हैं।
मंत्री नेताम ने बच्चों के निःशुल्क इलाज के लिए सत्य सांई हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवा रायपुर स्थित हॉस्पिटल में आयोजित ‘गिफ्ट ऑफ लाईफ‘ सेरेमनी में शामिल होकर बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर सत्य साईं संजीवनी ट्रस्ट के नेशनल चेयरमेन सी. श्रीनिवास सहित डॉक्टरों का दल उपस्थित था।
मंत्री नेताम ने बच्चों को डिस्चार्ज सर्टिफिकेट भी प्रदान किया और कहा, “यह बच्चे अब अपने परिवारों के साथ खुशी से जीवन व्यतीत करेंगे, और हमें इस पर खुशी है।” उन्होंने सत्य सांई हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने बच्चों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।