
जगदलपुर । जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा इलाके में स्थित एक मोबाइल टावर के केबिन में अचानक आग लग गई. यह घटना इतनी भयंकर थी कि आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक देखा गया. आसपास के निवासियों ने धुएं के उठते हुए गुबार को देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी.
एसडीआरएफ की टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और दमकलकर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना तकनीकी कारणों से हुई हो सकती है. विशाल मेगा मार्ट के पास स्थित इस मोबाइल टावर में आग फैलने पर बड़ी दुर्घटना होने की संभावना थी, लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया.