लोहारिडीह मामले को लेकर कांग्रेस ने किया बड़ा प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पी सी सी चीफ दीपक बैज ने की अगुवाई

सत्येंद्र बडघरे कवर्धा – जिले के बहुचर्चित लोहारिडीह कांट को लेकर कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया है प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कांग्रेस नेताओं ने उपमुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित अनेकों कांग्रेस विधायकों की उपस्थिति मे हजारों कार्यकर्ताओ ने बड़ा प्रदर्शन किया।

शहर के गांधी मैदान में सभा का आयोजन किया गया जिसमें लोहारीडीह मे हुई घटना के पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा जेल में बंद निर्दोष लोगों की तत्काल रिहाई सहित प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया है वही सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की भा ज पा सरकार मे प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पुरी तरह चरमरा गयी है, गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले मे लगातार हो रहे आपराधिक घटनाएं इस बात का प्रमाण है लोहारीडीह घटना में तत्कालीन एसपी अभिषेक पल्लव लोहारीडीह घटना को सम्भालने मे नाकाम रहते है और बर्बरता पूर्वक ग्रामीणों की पिटाई की गयी जिससे चलते प्रशांत साहू की मौत हो गयी है इस मौत के अपराधी तत्कालीन एसपी अभिषेक पल्लव एवं कार्यवाही में संलिप्त समस्त स्टॉफ पर अपराधिक एफआईआर दर्ज करते हुए तत्काल सेवा से बर्खास्तगी की जानी चाहिए साथ ही लोहारीडीह मामले में गिरफ्तार ग्रामीणों की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए बघेल ने कहा की स्वर्गीय शिवप्रसाद साहू के हत्या के आरोप में गिरफ्तार मृतक रघुनाथ साहू के पुत्र के एफआईआर एवं उनके द्वारा बताये गए ग्रामीणों को अरोपी बनाकर जेल में डाला गया शिवप्रसाद साहू (कचरू) का मुख्य आरोपी एफआईआर कराने वाला रघुनाथ साहू का पुत्र है ग्रामीणों के केश में हाई कोर्ट की निगरानी मे पुनः नये सिरे से जांच की जाये एवं निर्दोष ग्रामीणों की रिहाई की जानी चाहिए स्वर्गीय शिवप्रसाद साहू (कचरू) एवं प्रशांत साहू के परिवार को 1 करोड मुआवजे की राशि एवं परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दिलाये जाने की मांग की है वही कार्यक्रम के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा की प्रदेश मे क़ानून राज खतम हो गया है लोहारिडीह कांड पर पूरा कवर्धा के साथ-साथ प्रदेश जल रहा है सरकार की नाकामी को लेकर छत्तीसगढ़ आक्रोशित है मृतक कचरू साहू की बेटी लालेश्वरी अपने पिता के न्याय के लिए लगातार लड़ रही है वैसे बेटी लगातार कहते आ रही मेरे पिता आत्महत्या नहीं की उनकी हत्या कर पेड़ में लटका दी गई, आखिरकार मध्यप्रदेश पुलिस ने मृतक शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू के कातिलों को हत्या के आरोप में मृतक रघुनाथ साहू के बेटे सहित चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है अगर यहां की पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो लोहारीडीह गांव में और मौतें नहीं होती अब तक जीतनी मौतें हुई है उसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन है उन्होंने कहा कि अपने नाकामी को छुपाने के लिए लोहारीडीह के ग्रामीणों को डराना धमकाना कवर्धा की जनता देख रही है, वही मृतक कचरू साहू की बेटी ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को न्याय की लड़ाई मे साथ देने ले लिये धन्यवाद दिया तत्पश्चात कांग्रेस जनो ने रैली निकल कर उप मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सैकड़ों के तादात मे जिले मे पुलिस बल मौजूद रही कांग्रेसी दों बैरिकेड तोड़कर आगे बढे जिसके बाद नेताओं द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.
कांग्रेस के घेराव को देखते हुए प्रशासन द्वारा तीन बड़े बेरीकेट्स बनाये गए थे जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दों बेरीकेट्स तोड़ दिए गए एवं तीसरे बेरीकेट्स के सामने जोरदार प्रदर्शन किया है प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में झूमा झटकी भी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *