दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली गोलियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1504 नग SPAS-TRASCEN-PLUS नशीली कैप्सूल और एक R-15 मोटर साइकल बरामद हुआ है, जिनकी कीमत क्रमशः 9776 रुपये और 80,000 रुपये है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले की जानकारी:
दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंद राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में संकल्प अभियान एक युद्ध नशे के विरूद्ध के तहत लगातार अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 21 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि नेवई डेम इमली पेड़ के नीचे दो व्यक्ति R15 मोटर साइकल में नशीली गोलियां विक्रय करने के लिए रखी हुई हैं।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अमन निषाद और हुकेश कुमार उर्फ हुक्कु के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ प्रचार प्रसार कर रहा है और जनता को जागरूक कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *