भिलाई में हाइवा की चपेट में आने से युवती की मौत, चालक हिरासत में

दुर्ग । दुर्ग के भिलाई में एक दर्दनाक दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। जुनवानी में श्री शंकराचार्य कॉलेज के पास मुरूम से भरे हाइवा ने युवती को चपेट में ले लिया। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया।

पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवती की पहचान 25 वर्षीय दिलप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो अपनी बहन के साथ स्कूटी में जा रही थी। बहन को हल्की चोट आई है।

स्मृति नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू की है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि लापरवाही से हाइवा चलाने वाले ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *