दुर्गा विसर्जन पर अघोरियों का करतब बना मुख्य आकर्षण

सत्येंद्र बडघरे कवर्धा – कबीरधाम जिले के नगर पंचायत पिपरिया मे दुर्गा विसर्जन के दौरान अंजोरा से आए हुए कलाकारों के द्वारा अघोरियों की झांकी निकाली गई जिसे देखने नगर में सैकड़ों के तादात पर जनसमुदाय उमड़ पड़ा।

बताया जा रहा की उक्त कार्यक्रम का अयोजन बजरंग दल दुर्गा उत्सव समिति पिपरिया के द्वारा किया गया जिसमे छत्तीसगढ प्रदेश के ग्राम अंजोरा जिला दुर्ग के लगभग बीस कलाकारों के द्वारा भगवान महाकाल को समर्पित समशान की वेशभूषा पर आधारित अवघड़ स्वरूप धारण कर अनेकों कार्यक्रम दिखाए जिसमे शिव तांडव , काली अवतार , शिव विवाह , मशान पूजा जैसे अनेकों कार्यक्रम शामिल थे, कार्यक्रम नगर के शंकर तालाब के पास स्थित बजरंग दल दुर्गा पूजा समिति के पंडाल से प्रारंभ हुई और बड़े बाजार, छोटे बाजार,सुनारपारा ,बड़े मंदिर चौक होते हुए लक्ष्मी चौक पहुंची नगर के छोटे बाजार, बड़े बाजार व लक्ष्मी चौक पर मुख्य कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई जिसे देखने नगर के साथ साथ अंचल के दर्जनों ग्रामों से सैकड़ों के तादात में लोग पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *