हथखोज में दर्जनभर साथियों लेकर देर बदमाश ने मचाया उत्पाद, ग्रामीणों पीट-पीटककर कर दी हत्या


भिलाई । थाना पुरानी भिलाई अंतर्गत हथखोज शीतला पारा में देर रात आदतन बदमाश की ग्रामीणों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। बदमाश अपने साथियों को लेकर पहुंचा। इस बीच ग्रामीणों के एकत्रित होते ही उसके साथी छोड़कर भाग गए। प्रकरण में पुलिस ने दो दर्जन से लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना पुलिस ने बताया कि आशिक विश्वकर्मा आदतन बदमाश था। उसके खिलाफ पुरानी भिलाई थाने में कई मामले दर्ज हैं। पिछले महीने ही पुलिस ने आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूट कर आने के बाद वह हथखोज क्षेत्र में लगातार आतंक मचा रहा था। रविवार देर वह अपने आधा दर्जन साथियों के साथ हथखोज के शीतला पारा पहुंचा और ग्रामीणों से गाली गलौज करने लगा। ग्रामीणों ने काफी देर बर्दाश्त करने के बाद आशिक गैंग पर हमला बोल दिया। मौके से आशिक के साथी भाग खड़े हुए। आशिक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने 25 ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *