
जशपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के मनोरा आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य आर बी निराला पर नाबालिग छात्राओं समेत एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
आरोप है कि प्राचार्य ने शिक्षक दिवस के दिन दो नाबालिग छात्राओं को अपने चेंबर में बुलाकर अश्लील गाने पर डांस कराया और उन्हें गलत तरीके से छूने और आपत्तिजनक बातें कहीं। पीड़िताओं का आरोप है कि प्राचार्य नाबालिग छात्राओं को चॉकलेट देकर बाहर मिलने बुलाता था।
प्रशासनिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद प्राचार्य को हटाकर मूल शाला में वापिस भेज दिया गया है। कलेक्टर ने आरोपी प्राचार्य को शो कॉज नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है। मामले की जांच फिलहाल पूरी नहीं हुई है।