
बिलासपुर । बिलासपुर के पंजाबी कॉलोनी निवासी सतपाल सिंह भदराजा के साथ नौकरी के नाम पर ठगी हुई है। किरन भोइ और सुमन सिंह नामक महिलाओं ने सतपाल सिंह को उनके बच्चों को नौकरी लगाने का आश्वासन देकर 7 लाख रुपये ऐठ लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर फ़रार हो गईं।
सतपाल सिंह ने सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने किरन भोइ और सुमन सिंह के खिलाफ 420, 34 के तहत एफ़आईआर दर्ज की है। सूत्रों के अनुसार, किरन भोइ और सुमन सिंह का एक ग्रुप है, जो लोगों से नौकरी लगवाने का झांसा देकर रक़म ऐठता है और फर्जी दस्तावेज़ भी हेरफेर करता है।
लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे व्यक्तियों से सावधान और सतर्क रहें, जो नौकरी लगाने के नाम पर रक़म की मांग करते हैं।