बिलासपुर में अरपा नदी में डूबे भाजपा कार्यकर्ता का शव बरामद

बिलासपुर । बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में अरपा नदी में डूबे भाजपा कार्यकर्ता राकेश धीरज (26) का शव बरामद कर लिया गया है। वह 15 किलोमीटर दूर बह गया था। SDRF और स्थानीय लोगों की तलाश में 24 घंटे बाद उसकी लाश मिली।

राकेश धीरज दोमुहानी का निवासी था और भाजपा का कार्यकर्ता था। वह अपने रिश्तेदार के दशगात्र में शामिल होने गया था, जहां वह अरपा नदी में नहाने के लिए गया था। उसका पैर फिसल गया और वह पानी की तेज बहाव में आकर गहराई में समा गया।

मौजूद लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तोरवा पुलिस और SDRF की टीम ने उसकी तलाश की और शुक्रवार को मस्तूरी क्षेत्र के पाली गांव के पास युवक के शव को बहते देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी से बांध कर शव को बाहर निकाला गया और पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *