छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर CRPF कैंप पर नक्सली हमला, जवानों ने दिया मुंह तोड़ जवाब

तेलंगाना । छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सरहद पर स्थित एक CRPF कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है। बुधवार की रात माओवादियों ने 3 राउंड BGL और रॉकेट लॉन्चर दागे हैं। हालांकि, जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग गए। कैंप में मौजूद सारे जवान सुरक्षित हैं।

मामला जिले के चारला मंडल का है। जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के भद्रादि कोत्तागुड़म के चारला मंडल के पुसुगुप्पा में CRPF का कैंप है। इलाका नक्सल प्रभावित है। मंगलवार की रात यहां नक्सली पहुंच गए थे, जिन्होंने जंगल की तरफ से कैंप पर रॉकेट लॉन्चर और BGL दागे। ये फटे भी, लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

वहीं धमाके की आवाज सुनकर कैंप के सारे जवान बैरक से बाहर आए। बताया जा रहा है कि सभी ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद नक्सली जंगल की तरफ ही भाग निकले। रात में ही जवानों को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है सूत्रों के हवाले से खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *