दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे-भारत एक्सप्रेस: PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

दुर्ग । छत्तीगसढ़ के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि प्रदेश को आज एक नए वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली दुर्ग से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है। इसके साथ ही ट्रेन रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए रवाना कर दिया गया है।

यह वंदे भारत एक्सप्रेस 5 घंटे में 300 किमी की दूरी तय करेगी और सप्ताह में 6 दिन चलेगी। प्रदेश से दौड़ने वाली यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है, इससे पहले दिसम्बर 2022 में नागपुर से बिलासपुर के लिए भी यह प्रीमियम ट्रेन संचालित की गई थी।

इस ट्रेन की नियमित सेवा 20 सितंबर 2024 से शुरू होगी, जिसमें गाड़ी संख्या 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) संचालित की जाएगी। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और यात्रियों को हाई-स्पीड ट्रैवल का नया अनुभव प्रदान करेगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच हैं।

दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस के टाइम टेबल के अनुसार, यह ट्रेन दुर्ग स्टेशन से सुबह 5.45 मिनट पर दुर्ग से रवाना होगी। वहीं, विशाखापत्तनम से यह ट्रेन दोपहर 2.50 बजे पर दुर्ग के लिए निकलेगी।

प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने प्रदेश के लोगों के लिए यह नई ट्रेन शुरू करने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *