भाटापारा में दुष्कर्म का मामला: मंगेतर ने शादी से मुकरने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी

जांजगीर- चांपा । भाटापारा जांजगीर जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक ने युवती को अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में बुलाकर दुष्कर्म किया और बाद में शादी से मुकर गया। आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने बताया कि आरोपी ओम प्रकाश से उसका प्रेम प्रसंग था और दोनों ने सगाई भी की थी। लेकिन शादी से पहले ओम प्रकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से मुकर गया।

पीड़िता ने बताया कि ओम प्रकाश गढ़वाल से उसका प्रेम प्रसंग था और ओम प्रकाश उसके घर आया और अपने माता-पिता से कहा कि वह मुझे पसंद करता है और मुझसे शादी करेगा। सहमति से 19 मार्च 2023 को ओम प्रकाश ने सगाई की।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद ओम प्रकाश मुझे मिलने के लिए बुलाता था, लेकिन मेरे माता-पिता शादी से पहले उससे मिलने से मना करते थे। इसी बीच 23 जून 2023 को ओम प्रकाश मेरे घर आया। इस दौरान उसने कहा कि उसे एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाना है और वह मुझे तुरंत घर छोड़ देगा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे एक खाली पड़े मकान में ले गया। आरोपी ने कहा कि हमारी शादी होने वाली है कहकर संबंध बनाया। कुछ दिन बाद ओम प्रकाश ने शादी करने से मना कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था।

परेशान होकर पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि ओम प्रकाश अपने घर पर है। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *