
कोरबा । कोरबा जिले के कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों के सामने के केबिन के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में ट्रेलर ड्राइवर के कमर का हिस्सा बुरी तरह केबिन में फंस गया, जिसे घंटेभर की रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला गया। घायल ड्राइवर की स्थिति नाजुक बनी हुई है। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार बरपाली की है।
पुलिस ने डायल 112 की मदद से घायल ड्राइवर को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद नेशनल हाइवे मार्ग पर जाम लग गया है, जिसे पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर जाम हटाने में लगी है।