
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित ऑन द रॉक्स डांस-बार में शनिवार रात एक चाकूबाजी की घटना सामने आई है। युवकों के बीच डांस फ्लोर में आपस में टकराने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद चाकू चल गया।
बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद शनिवार रात 10 बजे के आसपास का है। डांस करते समय फ्लोर पर टकरा जाने से दो पक्ष के युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के बाद गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। तभी एक पक्ष के युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।
हालांकि युवक के हाथ में चाकू था या नहीं, फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के बाद बाहर के अंदर हड़कंप मच गया। जिसके बाद क्लब के बाउंसर स्थिति को संभालने पहुंचे। तो उनके साथ भी बहसबाजी हो गई। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया।
वीडियो में दिख रहा है कि बाउंसर कुछ युवक को डांस बार के बाहर निकाल रहे हैं। इस घटना के बाद एक युवक के जांध और पैरों में चोंटे आई है। जिससे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल इस मामले में देर रात होने की वजह से पुलिस के पास किसी भी पक्ष के शिकायत करने की सूचना नहीं है।