बलौदाबाजार में चार लोगों की हत्या का खुलासा: जादू-टोना के शक में पांच आरोपियों ने मिलकर की थी हत्या

बलौदाबजार। बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में चार लोगों की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिसमें तीन पुरुष, एक महिला व एक नाबालिग शामिल हैं।

घटना का प्रमुख वजह जादू-टोना का शक बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की एक लड़की की तबीयत खराब थी। इलाज भी चल रहा था पर ठीक नहीं हो रहा था, जिससे उनके मन में आया कि इस तबीयत खराब के पीछे इस परिवार का हाथ है। इसे लेकर इन लोगों ने हत्या कर दी।

मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बीते शाम को कसडोल के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की गई है। इसमें एक पुरुष, दो महिला व एक दुधमुंहा बच्चा शामिल था। गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है, जिनमें तीन पुरुष, एक महिला व एक नाबालिग लड़की शामिल हैं।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *