बजरंग दल ने राष्ट्रवादी पत्रकार पवन केसवानी के समर्थन में कानूनी कार्रवाई की मांग की, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

छत्तीसगढ़ बजरंग दल द्वारा राष्ट्रवादी पत्रकार “राष्ट्रबोध” के प्रधान संपादक और यूट्यूब चैनल Rashtrbodh के संचालक श्री पवन केसवानी के समर्थन में कानूनी कार्रवाई करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया

भिलाई । छत्तीसगढ़ बजरंग दल द्वारा आज राष्ट्रवादी पत्रकार “राष्ट्रबोध” के प्रधान संपादक और यूट्यूब चैनल Rashtrbodh के संचालक श्री पवन केसवानी के समर्थन में कानूनी कार्रवाई करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बजरंगी पैदल मार्च करते हुए पुलिस परिसर पहुंचकर अवैध कब्जे के विरुद्ध और पवन केसवानी के समर्थन में नारे लगाते हुए ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के संबंध में विभाग संयोजक रवि निगम ने बताया

दिनांक 10 सितंबर 2024 को यूट्यूब चैनल राष्ट्रबोध में प्रखर राष्ट्रवादी पत्रकार पवन केसवानी के द्वारा भिलाई के पांच लैंड जिहाद और सरकारी जमीनों पर अवैध मजार निर्माण से संबंधित खबर प्रसारित की थी, जिसके विरुद्ध मुस्लिम समाज के सुहेल अहमद मोहम्मद अकरम एवं अन्य कई लोगों के द्वारा छावनी थाने के बाहर आपत्तिजनक नारेबाजी करते हुए पवन केसवानी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसकी शिकायत स्वयं श्री पवन केसवानी के द्वारा छावनी थाने में की गई है, एवं उसी यूट्यूब की न्यूज़ वीडियो में कवरेज के दौरान एक महिला जुम्मे के बाद दंगा करने एवं होने की बात कह रही है, उस पर भी जांच करके तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

एक निष्पक्ष और कर्तव्यनिष्ठ राष्ट्रवादी पत्रकार पवन केसवानी को सही खबर दिखाने के विरुद्ध जान से मारने की धमकी और स्वस्थ पत्रकारिता के विरुद्ध मुस्लिम समाज के कुछ लोगों के द्वारा भड़काऊ नारेबाजी गैर कानूनी कृत है

पुलिस के ऊपर श्री पवन केसवानी के विरुद्ध गलत रिपोर्ट लिखने के लिए संख्या बल और नारेबाजी से तनावपूर्ण हालात निर्मित कर दबाव बनाने की कोशिश की गई। उत्तेजक नारे और शोर करने से पुलिस का शासकीय कार्य भी कुछ समय के लिए बाधित हुआ। पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाने और राष्ट्रवादी पत्रकार पवन केसवानी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

इस विरोध प्रदर्शन मे मुख्य रूप से विभाग संयोजक रवि निगम, मातृशक्ति ज्योति शर्मा, धर्म जागरण से रामबिहारी मिश्रा जी , जिला उपाध्यक्ष कमल साव, विशाल ताम्रकार, सहमंत्री रीतिक सोनी , संगठन विस्तारक ईश्वर गुप्ता , जिला संयोजक रवि भारती ,जिला सहसंयोजक राजा साहू, अजय सेन , जिला सत्संग प्रमुख इंद्रजीत महाराज, प्रवीण सोनी , सुपेला प्रखंड संयोजक करण सोनी , कैंप संयोजक आतिश गौर, दीपक कुलकर्णी , प्रफुल पटेल , प्रदीप सिन्हा , अवतार सिंह गिल पंडित जनार्दन पाण्डेय जी , डोमन साहू , जय महेश, खोमेश्वर साहू,राजा साहू, रोहित साहू, रिंकू महानन्द, अनिल दुर्गा, दिनेश पुनः, प्रवीण शर्मा, सुनील यादव, आकाश, टिका राम, शिवा दुर्गा ,किशोर , , इत्यादि सैकड़ो की संख्या में बजरंगी गण सम्मिलित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *