
सत्येंद्र बडघरे कवर्धा – कबीरधाम जिले के थाना सहसपुर लोहारा अन्तर्गत आने वाले ग्राम खजरी कला कल्याणपुर निवासी बरसन गोंड पिता स्वर्गीय तुलाराम गोड उम्र 60 वर्ष जो सुबह करीबन 5:45 बजे अपने घर बाड़ी जाने के लिए निकला था कि करीबन सुबह 6:00 बजे सुतिया पाट नदी के एनिकट रपटा पुल में पार करते समय पानी के तेज बहाव से बहकर रपटा पुल के नीचे गिर गया जिसे ढूंढने के लिए थाना लोहार पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ सुबह 8:00 बजे से घोठमा नवापारा एनिकट , एवं सिंघनगढ़ पुल के पास, बिसा टोला के पास गई लगातार 8 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है, परंतु सफ़लता नही मिली वही कल सुबह रेस्क्यू टीम एवं एसडीआरएफ टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार बरसन गोंड पिता स्वर्गीय तुलाराम गोड उम्र 60 वर्ष पता खजरी कला कल्याणपुर थाना सहसपुर लोहारा सुबह करीबन 5:45 बजे बाड़ी जाने के लिए निकला था कि करीबन सुबह 6:00 बजे सुतिया पाट नदी के एनिकट रपटा पुल में पार करते समय पानी के तेज बहाव से बहकर रपटा पुल के नीचे गिर जाने के बाद गांव के ही सुखचैन पटेल व कान्हा देखे हैं, वही वृद्ध का हुलिया शर्ट काला सफेद छिंटदार व नीचे में सफेद वाला गमछा पहना हुआ है सर के बाल आधा सफेद आधा काला दाहिना आंख हल्का बंद मूंछ का बाल सफेद काला व हल्का दाढ़ी बताई जा रही है।
