CM साय ने कलेक्टरों को दी हिदायत: जनता और छात्रों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं

रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में कलेक्टरों को हिदायत दी है कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी फलैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें।

सीएम ने कहा कि बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

उन्होंने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों से दुर्व्यवहार की घटनाओं पर सख्त नाराजगी जताई है। सीएम ने कहा कि भाषा के संयम को लेकर विशेष हिदायत दी जा रही है, अगर अधिकारियों से भाषा का संयम चुकता है तो कार्यवाही की जाएगी, और अगर आपसे ऐसी गलती हुई तो मैं कार्यवाही करूंगा।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटे, छोटी छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न आना पड़े। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *