कुम्हारी टोल प्लाजा हटाने के लिए समाजसेवी मुकेश तिवारी का सत्याग्रह शुरू

गोविंदा चौहान । दुर्ग । समाजसेवी मुकेश तिवारी ने कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाने के लिए सत्याग्रह शुरू कर दिया है। उन्होंने 48 घंटे तक केवल जल ग्रहण करने का निर्णय लिया है और इसके बाद जल ग्रहण करना भी बंद कर देने की बात कही है।

मुकेश तिवारी ने सांई सृष्टि जनकल्याण संस्थान की ओर से दुर्ग कलेक्टर को लिखे अपने पत्र में कहा कि टाटीबंध, रायपुर से लेकर नेहरू नगर, भिलाई तक बनाए गए फोरलेन मार्ग का निर्माण बीओटी पद्धति पर किया गया था। तब कुम्हारी एवं नेहरू नगर, भिलाई में टोल वसूली के लिए दो टोल नाके बनाए गए थे। वर्तमान में नेहरू नगर का टोल नाका तो हटा दिया गया है, लेकिन कुम्हारी में वाहन चालकों से टोल वसूली अभी भी की जा रही है, जबकि उक्त मार्ग के निर्माण को लगभग 20 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।

समाजसेवी ने कहा कि निर्माता कंपनी द्वारा लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली की जा चुकी है, और अब जो टोल वसूली की जा रही है वह न्यायसंगत नहीं है। ऐसे में अवैध वसूली को बंद कर कुम्हारी टोल प्लाजा को 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने कलेक्टर को 10 सितंबर तक कुम्हारी टोल प्लाजा में टोल वसूली बंद करने की मांग की थी, लेकिन 10 सितंबर तक टोल वसूली बंद नहीं होने पर उन्होंने 11 सितंबर से सत्याग्रहण शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *