
विस्तार
क्राइम रिपोर्टर
भिलाई: प्रदेश के कद्दावर मंत्री से जुड़े हाईप्रोफाइल मामले की कड़ियां परत दर परत खुलती जा रही हैं. ताजा अपडेट यह है कि भिलाई-3 कॉलेज के प्रोफेसर पर हमला कराने के लिए गुंडे बुलवाने वाला कोई और नहीं बड़े राजघराने के सुपुत्र का बिजनेस पार्टनर और ठेकेदार निकला है। उन्हीं की कृपा से भिलाई-चरोदा निगम और पीडब्ल्यूडी में बड़े-बड़े ठेके पाए थे. एक हाउसिंग प्रोजेक्ट में पार्टनर है. पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए बिजनेश पार्टनर प्रोबीर कुमार शर्मा ने सोमवार को अग्रिम जमानत लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।अभियोजन की ओर से पैरवी करने वाले अपर लोक अभियोजक प्रदीप नेमा ने बताया कि सोमवार को अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश पीएस. मरकाम की अदालत में जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उसी दिन पुलिस की गिरफ्त में आ चुके तीन आरोपियों में एक करण पाठक ने भी जमानत की अर्जी दाखिल की। लेकिन कोर्ट ने अभियोजन ने इसका विरोध किया। उन्होंने कोर्ट में प्रोफेसर की मेडिकल रिपोर्ट पेश की, जिसके माध्यम से बताया कि प्रोबीर कुमार ने हत्या की नीयत से गुंड़े बुलवाए और बदमाशों ने भी उसी नीयत से 19 जुलाई की शाम करीब 4 बजे 6 नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला किया।


6 हमलावरों के अलावा 3 षड़यंत्रकारियों के नाम आए सामने
इधर, पुलिस के जांच अधिकारी उन सभी लोगों तक पहुंच गई है, जो हत्या के प्रयास का षड़यंत्र रचने में शामिल रहे और जिन्होंने प्रोफेसर पर हमला किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रोबीर कुमार शर्मा एवं उसके अन्य साथी शिवम मिश्रा उर्फ मुकेश मिश्रा और धीरज कुमार उर्फ धूरू ने पूरे हमले की कहानी रची। आरोपी रोहन उपाध्याय उर्फ छोटु, रोहित पाण्डेय, ध्रुव विश्वकर्मा, प्रिंस उर्फ प्रसून पाण्डेय, अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी और करण पाठक को प्रोफेसर पर हमला किया। पुलिस रीवा (मध्यप्रदेश) से 19 अगस्त को प्रिंस, अमन और करण को गिरफ्तार कर चुकी है. इन्हीं पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि प्रोफेसर पर प्राणघातक हमला करने के लिए बिट्ठलपुरम उमदा रोड भिलाई-3 निवासी प्रोबीर कुमार शर्मा ने कहा था।

वारदात में इस्तेमाल कार को प्रोबीर के घर सि किया जप्त
क्राइम सीन रीक्रिएट कराते समय आरोपी प्रिंस उर्फ प्रसून पाण्डेय ने बताया कि 18 जुलाई को ध्रुव विश्वकर्मा और शिवम मिश्रा के साथ विठ्ठल ग्रीन पहुंचा, जहां प्रोबीर शर्मा और धीरज उर्फ धीरू मिले। उसी समय शिवम मिश्रा ने कहा कि कॉलेज में पढ़ाने वाली बिट्ट्टु भैय्या की बहन से एक प्रोफेसर ने लूज टॉक किया है। उसको पीटना है। प्रोफेसर की फोटो को प्रोबीर कुमार शर्मा ने शिवम मिश्रा को वाट्सएप किया।इसके चलते थाना भिलाई-3 पुलिस ने प्रोबीर और उसके साथियों के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने के कारण धारा 61 (2) बीएनएस जोड़ी है। इसके अलावा आरोपी प्रिंस की निशानदेही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को प्रोबीर कुमार शर्मा के घर की पार्किंग से जब्त कर लिया है।
