बहला फुसलाकर सोना लेकर भागे , दो गिरफ्तार

गोविंदा चौहान । भिलाई। नाबालिग को बहला फुसलाकर घर से सोना पार करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि पदुम नगर भिलाई 3 निवासी मनोज मंडल का नाबालिग पुत्र को आरोपी उत्तर वसुंधरा नगर वार्ड 15 भिलाई 3 कॉलेज के पास निवासी अभिषेक सिंह और बिल्डिंग नं0 03 फेस वन एवर ग्रीन सिटी उमदा प्रियांशु पाण्डेय नामक युवको की जान पहचान थी। आरोपियों ने बहला फुसलाकर और डरा धमका कर रूपयों की मांग करने लगे। परेशान बालक ने दोनों युवकों के बहकावे में आकर सोना उन्हें दे दिया। आरोपियों ने जेवरात 84.82 ग्राम, हाथ का सोने का चुड़ा वजनी 87.28 ग्राम, सोने की अंगूठी 4 ग्राम थी। जिसकी कीमत 1लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी अभिषेक सिंह ने पॉवर हाउस के मण्णीपुरम गोल्ड में अपने आधार कार्ड के साथ में गोल्ड को गिरवी कर 373607 रूपये लिया है। जिसे अपने एचडीएफसी बैंक खाते में डाल दिया। आरोपी प्रियांशु पाण्डे ने सोने के कंगन को चौहान प्लाजा सुपेला के मण्णीपुरम गोल्ड में गिरवी कर 326100 रूपये लेना बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *